प्रधानाचार्य की कलम से
रामहर्ष हायर सेकेण्ड्री स्कूल चिरैयाकोट मऊ एक ख्याति प्राप्त स्कूल है | स्कूल में नामांकन लेने के आपके निर्णय का मै स्वागत करता हूँ की यह स्कूल आपके भविष्य को सवारने में पूरा योगदान देगा | स्कूल संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने का सुगम एवं सुलभ संस्थान है | योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में सभी विषयों की नियमित पढाई एवं परीक्षा की विशेष तैयारी स्कूल के शैक्षणीक वातावरण को और भी प्रभावित करता है | यही कारण है की क्षेत्र के बहार के लोग भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर-दूर से आते है | कठिन परिश्रम और अनुशासन हमारा मूल मंत्र है | मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ |
प्रधानाचार्य
